महाराष्ट्र: बच्चे ने स्कूटर सवार पर फेंका गुब्बारा, स्कूटर अनियंत्रित हो साइकिल से टकराया, एक की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में होली से ठीक पहले एक हादसा हो गया. यहां होलिका दहन से ठीक पहले एक स्कूटर सवार पर बच्चे ने पानी से भरा गुब्बारा फेंककर मार दिया, जिसके बाद स्कूटर सवार अपना कंट्रोल खो बैठा और एक साइकिल से टकरा गया. इस हादसे में साइकिल सवाल की मौत हो गई.

ट्रक पर बैठे बच्चे ने फेंका गुब्बारा
दरअसल पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर जिले में होलिका दहन के लिए लकड़ियां लेकर जा रहे एक ट्रक पर बैठे बच्चे ने कथित तौर पर स्कूटर चला रहे एक व्यक्ति पर पानी भरा गुब्बारा फेंका जिसके बाद हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. अरनाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि घटना गुरुवार रात को विरार के अगाशी इलाके में हुई और मृतक की पहचान रामचंद्र पटेल के रूप में की गई है.

उन्होंने कहा, “ पटेल की साइकिल से अनियंत्रित हुआ एक स्कूटर टकराया जिसके चालक पर एक बच्चे ने पानी भरा गुब्बारा फेंका. बच्चा एक ट्रक पर बैठा था जो होलिका दहन के लिए लकड़ियां ले जा रहा था. पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

The Kashmir Files Film: ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर उमर अब्दुल्ला ने दिया रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

जी-23 नेताओं की बैठक के बाद सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे गुलाम नबी आजाद, नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News