महाराष्ट्र में Omicron के प्रसार को देखते हुए सख्ती, BJP नेता बोले- नवरात्रि, गणेश उत्सव पर पाबंदियां लगीं, लेकिन जुमे की नमाज पर नहीं

Omicron in Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने महाराष्ट्र विधानसभा में दावा किया कि राज्य में नवरात्रि और गणेश उत्सव के दौरान कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंध लगाए गए, लेकिन जुमे की नमाज को पाबंदियों से दूर रखा गया. लोढ़ा ने राज्य के गृह विभाग की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान ये बातें कहीं.

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष लोढ़ा ने दावा किया कि नवरात्रि और गणेश उत्सव साल में एक बार आते हैं, लेकिन हर शुक्रवार को नमाज होती है, जिसके लिए कोई पाबंदी नहीं थी. उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि रूढ़िवादी हिंदू संगठन सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों ने मुस्लिम संगठन रजा अकादमी के बारे में चुप्पी क्यों साध ली.

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के प्रसार को देखते हुए सख्ती

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार की देर रात निषेधाज्ञा लागू करते हुए शनिवार से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा, सरकार ने खुले या बंद स्थानों और सभी सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार की सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. रेस्तरां, जिम, स्पा, सिनेमा, थिएटर को उनकी क्षमता के केवल 50 प्रतिशत पर संचालित करने की अनुमति होगी.

सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक आयोजनों के लिए बंद स्थानों में 100 से अधिक लोगों और ऐसे खुले स्थानों में क्षमता के 250 व्यक्तियों या 25 प्रतिशत की अनुमति दी जाएगी. अन्य भीड़-भाड़ वाले आयोजनों जैसे खेल के लिए दर्शकों के बैठने की 25 प्रतिशत क्षमता की अनुमति होगी. एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को स्थानीय स्थिति के आधार पर इन प्रतिबंधों को और भी सख्त बनाने का अधिकार होगा.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News