देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार (Mahashivratri Festival) धूम धाम से मनाया जा रहा है. पूरे देश के शिव मंदिरों (Lord Shiva Temple) में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. वहीं, इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं. देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें. ओम नम: शिवाय. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर लोगों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दी हैं.

महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2022

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, "समस्त देशवासियों को "महाशिवरात्रि" के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं. ॐ नमः शिवाय." कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, "शिव सौम्य हैं. शिव साहस हैं. शिव सत्य हैं. महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं."

शिव सौम्य हैं।
शिव साहस हैं।
शिव सत्य हैं।

महा शिवरात्रि की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/q2ioDj6JZS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 1, 2022

बता दें, शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी हुई है. जलाभिषेक किए जा रहे हैं. सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं. कहीं दूध से जलाभिषेक किया जा रहा है तो भांग और धतूरे का भोग भी लगाया जा रहा है. लोग जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगा रहे हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है. धूम धाम से पूजा पाठ किया जा रहा है. महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर देश के कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है.

यह भी पढ़ें.

दूल्हे को वैवाहिक धर्म के बारे में समझाते हुए पंडित जी ने पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर दुल्हन की छूटी हंसी

दुनिया में एक परिवार ऐसा भी! 65 साल के इस शख्स ने की 27 शादियां, 150 बच्चों का है पिता

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली