उत्तर प्रदेश चुनाव हो चुके हैं, लेकिन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अब भी लगातार यूपी में एक्टिव हैं. अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर यूपी में अपने अभियान – ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत एक रैली का नेतृत्व किया. लखनऊ में प्रियंका गांधी के इस मार्च में उनके साथ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल थीं.

प्रियंका के मार्च में उमड़ी महिलाओं की भीड़
लखनऊ में प्रियंका गांधी के इस मार्च में यूपी कांग्रेस से जुड़ी तमाम महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान प्रियंका यूपी कीी कई लड़कियों के साथ सड़कों पर मार्च करती नजर आईं, साथ ही प्रियंका ने उनके साथ सेल्फी भी ली. आखिर में प्रियंका ने वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मार्च का समापन किया.

प्रियंका के इस मार्च को लेकर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी के साथ हजारों की संख्या में महलाएं शामिल थीं. कांग्रेस ने इस मार्च को लेकर लिखा कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मार्च में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि महिला शक्ति अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है. प्रियंका के अलावा कांग्रेस की कई महिला नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए महिला दिवस पर महिलाओं को मैसेज दिए.

यूपी चुनाव से पहले लॉन्च हुआ था कैंपेन
बता दें कि यूपी चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी ने यूपी में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैंपेन लॉन्च किया था. जिसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया. इस दौरान भी इस कैंपेन के तहत कई मार्च निकाले गए, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते बाद में इसे बंद करना पड़ा. इसी कैंपेन के तहत कांग्रेस ने बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों को टिकट भी दिए. अब एक बार फिर प्रियंका ने अपने इस अभियान को महिला दिवस के मौके पर मार्च निकालकर ये बताया है कि 2024 चुनावों तक महिलाओं को लेकर ये कैंपेन चलता रहेगा.

ये भी पढें -

Exit Poll पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- हम जितनी मेहनत से लड़ सकते थे…

UP Election 2022: एग्जिट पोल के नतीजों पर जयंत चौधरी का बड़ा बयान, सर्वे पर उठाए सवाल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली