मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-चुनाव जीतने के लिये आतंकवाद और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण

यूपी में चल रहे पांचवे चरण के विधानसभा के बीच आज बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने  ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के आम चुनाव को प्रभावित करने के लिए देश में कभी आतंकवाद के नाम पर और कभी महाराष्ट्र में चल रही जांच एजेंसियों की गतिविधियों को भी लेकर जो कुछ हो रहा है, यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण. जनता जरूर सतर्क रहे.

यूपी में हुये पिछले चार चरण के मतदान में बसपा प्रमुख चुनाव में काफी कम सक्रिय दिखाई दे रहीं थी. लेकिन चौथे चरण के मतदान से बसपा प्रमुख की सक्रियता अचानक से बढ़ गई है. यूपी के चौथे चरण के चुनाव में बसपा प्रमुख ने सियासी तीर चलाने शुरू कर दिये हैं.

सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज

बुधवार को यूपी के चौथे चरण के चुनाव में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान के दौरना अपना वोट डालने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने मायावती घर से निकलीं और लखनऊ में अपना वोट डाला. वोट देने के बाद मायावती ने कहा कि मुसलमान समाजवादी पार्टी से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे. यूपी के लोगों ने वोट देने से पहले ही सपा को नकार दिया है क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज, माफिया राज है. सपा सरकार में हुए दंगे सपा नेताओं के चेहरे बता रहे हैं कि वे सत्ता में नहीं आ रहे हैं.

एक-एक वोट है जरूरी

मायावती ने मतदाताओं से वोट डालने की भी अपील की. उन्होंने कहा, ‘मतदाताओं से अपील है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है उनको वोट डालने के लिए जरूर निकलना चाहिए. आपका एक-एक वोट जरूरी है. परम पूजनीय डॉ भीम राव अंबेडकर के प्रयासों की वजह से ही हमें वोट डालने का अधिकार मिला है.

इसलिए हमें अपने अधिकार का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. लोकतंत्र के उत्सव में सभी को शामिल होना चाहिए. बीएसपी को सिर्फ दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े वर्ग और उच्च जाति समाज का भी वोट मिल रहा है.'

रूस-यूक्रेन की लड़ाई में चीन के कूदने से भारत को होगा नुकसान?

Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ दिया सैन्य कार्रवाई का आदेश, कहा- हथियार डाले यूक्रेन की सेना

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News