नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मालदीव की महिला नागरिक को ड्रग्स मामले में भारत के कोचीन एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. NCB अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम अमीनाथ रशिदा है, जो मालदीव में कपड़े का व्यापार करती है.

सूत्रों ने बताया, रशिदा का नाम ओपीयम ड्रग्स के एक मामले में सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ NCB ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. NCB को जांच में पता चला कि वो अकसर भारत आया करती है और ड्रग्स के व्यापार से जुड़ी है.

दिसंबर 2021 में NCB को एक जानकारी मिली कि एक कुरियर कंपनी में ड्रग्स कुरियर के माध्यम से आ रहा है, जिसके बाद NCB ने उस कुरियर कंपनी में छापेमारी की थी और वहां उन्हें एक बैग मिला था जिसे क्लेम करने के लिए कोई नहीं था. उस बैग से NCB को 3.906 किलोग्राम ओपीयम मिला था जिसे एक माइक्रोवेव में छुपाकर रखा था.

इस मामले के सामने आने के बाद से ही रशिदा अंडरग्राउंड हो गई थी. लेकिन कई दिनों तक उसने देखा कि NCB की तरफ़ से उस केस में किसी भी तरह की हलचल नहीं हो रही है, तब उसने भारत आने की प्लानिंग की और जैसे ही वो कोचीन एयरपोर्ट उतरी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों ने इसकी जानकारी NCB को दी. इसके बाद NCB की एक टीम तुरंत कोचीन के लिए रवाना हुई और उसे गिरफ़्तार कर लिया.

सूत्रों के मुताबिक, रशिदा कई साल से ड्रग्स के व्यापार में है और उसका एक लड़का तो ड्रग पेडलर है जिसे मालदीव में पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ़्तार भी किया है.

लालू यादव का किया गया ईसीजी, इकोकार्डियोग्राफी और डेंटल टेस्ट, दो की रिपोर्ट है नॉर्मल

क्यों यूक्रेन पर हमला नहीं कर रहा रूस, कहीं ये तो नहीं व्लादिमीर पुतिन के तीन सबसे बड़े डर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया