PM Poshan Shakti Nirman Scheme: मोदी सरकार ने मिड डे मील योजना के स्वरूप और नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है. बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बदलावों पर मुहर लगाई गई. कैबिनेट ने योजना का विस्तार करते हुए उसकी जगह पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना शुरू करने का फैसला किया है. कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मिड डे मील योजना को पीएम पोषण योजना में मिला दिया जाएगा. नई योजना में आठवीं तक के बच्चों को दोपहर का खाना दिया जाएगा.

अनुराग ठाकुर ने बताया कि योजना सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगी. फिलहाल योजना 2026 तक रखी गई है. जिसमें 1.30 लाख करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा. नई योजना का फोकस पोषणयुक्त भोजन पर रहेगा. सरकार के मुताबिक नए स्कीम का फायदा 11.20 लाख सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा. नई योजना कक्षा 1 की जगह नर्सरी या प्री प्राइमरी स्तर से शुरू होकर 8वीं तक के बच्चों के लिए होगी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 11.80 करोड़ बच्चों के अलावा नर्सरी के बच्चों को इसका फायदा मिलेगा. नई योजना में सोशल ऑडिट को अनिवार्य बनाया गया है. नई योजना का एक विशेष पहलू ये है कि इसमें ‘तिथि भोजन’ की अवधारणा को बढ़ावा दिया जाएगा.

बता दें कि तिथि भोजन का मतलब किसी पर्व, त्योहार या अन्य खास अवसरों पर स्कूल के बच्चों को विशेष खाना खिलाना होता है. मतलब ये हुआ कि किसी पर्व के दिन अगर कोई चाहे तो किसी स्कूल के बच्चों को विशेष भोजन करवा सकता है.

यह भी पढ़ें:
Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट का फैसला- पीएम पोषण योजना को मंजूरी, रेलवे के इन दो प्रोजेक्ट को भी मिली हरी झंडी
PM Modi Uttarakhand Visit: 7 अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें- क्या रहेगा खास

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया