महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने आईपीएल (IPL) की एक बस में तोड़फोड़ की है. मुंबई में ताज होटल के पीछे खड़ी बस के शीशे तोड़ दिये गये हैं. यह बस आईपीएल के खिलाड़ियों को ले जाने के लिये लगाई गई थी. सूत्रों ने बताया कि आईपीएल के खिलाड़ियों को लाने ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट का काम स्थानिक व्यापारियों को नहीं दिया गया था. इस वजह से मनसे के कार्यकर्ताओं ने इस बस में तोड़फोड़ कर दी थी.

एमएमएस ट्रांसपोर्ट युनियन के अध्यक्ष संजय नाईक ने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों को लाने ले जाने के लिये जो बस इस्तेमाल की जा रही है वह दूसरे राज्यों से मंगाई गई है. वो इसी का विरोध कर रहे हैं. कोलाबा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में 3 लोगों को डिटेन कर पूछताछ कर रही है. वहीं बाकी 2 अन्य आरोपियो को भी तलाशा जा रहा है.

Mumbai | An FIR has been registered against 5-6 unknown persons under sections 143,147,149,427 of IPC for allegedly attacking the Delhi Capital IPL team parked bus, police said pic.twitter.com/aED8Z1Hd5G
— ANI (@ANI) March 16, 2022

तोड़फोड़ करने के बाद कार्यकर्ताओं ने बस के सामने चिपकाये अपने पोस्टर

एमएनएस वाहतुक सेना के कार्यकर्ताओं ने बस के सामने अपनी मांग से जुड़े पोस्टर भी चिपकाए, नारे लगाये और फिर तोड़फोड़ कर दी थी. संजय नाइक ने कहा कि वे इस उद्देश्य के लिये राज्य के बाहर से बसों को किराये पर लेने के तरीके का विरोध कर रहे थे और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों से वंचित कर रहे हैं. नाइक ने कहा कि हमारे विरोध के बावजूद उन्होंने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की बसों और अन्य छोटे वाहनों को अनुमति दी है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है.

Russia Ukraine War: रूस ने दिया भारत को सस्ते तेल का ऑफर, अमेरिका ने कहा- ‘रूस का समर्थन विनाशकारी प्रभाव वाले आक्रमण का समर्थन’

कनाडा ने 15 और रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए, रूस ने कनाडाई पीएम सहित 300 लोगों को बैन किया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली