मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर (Kishori Pednekar) और महिला आयोग के सदस्यों ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) के परिवार से मुलाकात की. दिशा सालियान के परिवार से मिलने मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर और राज्य महिला आयोग की 2 सदस्य उनके घर पहुंची थीं. मेयर ने बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) पर दिशा सालियान को बदनाम करने का आरोप लगाया है और महिला आयोग को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की. दिशा सालियान की मां वसंती सालियान (Vasanti Salian) ने राज्य महिला आयोग को अपने बेटी की बदनामी से रोकने के लिए पत्र सौंपा. दिशा सलियान की मां ने कहा कि नेताओं को मेरी बेटी की बदनामी नहीं करनी चाहिए और इस पर रोक लगनी चाहिए ताकि दिशा की आत्मा को शांति मिल सके.

मेरी बेटी को बदनाम न करें नेता- वसंती सालियान

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने शनिवार को अपने जुहू स्थित घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिशा सालियान के संबंध में बेहद गंभीर मुद्दा उठाया था. नारायण राणे ने दावा किया कि, ‘दिशा सालियान की रेप के बाद हत्या की गई. दिशा की पार्टी में कौन था, किसको प्रोटेक्शन दिया गया था, उसका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई. 8 जून 2020 की दिशा की बिल्डिंग की एंट्री रजिस्टर किसने फाड़ी ? दिशा सालियान का बदला सुशांत सिंह राजपूत से लेना चाहता था. यह लोग उसके (सुशांत के) घर गए, सुशांत की हत्या की. उस बिल्डिंग की CCTV कैसे गायब हो गई. 13 जून की CCTV फुटेज कहां गई? कुछ तय लोगों का एम्बुलेंस कैसे आया? हत्या का सबूत किसने मिटाया?

’नेताओं के बयान से परेशान'

एक पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री द्वारा लगाया गया यह आरोप और दावा बेहद गंभीर है और यह दावा नारायण राणे और उनके बेटे विधायक नितेश राणे पहले भी कर चुके हैं. हालांकि नारायण राणे ने इस दावे से जुड़े किसी भी प्रकार के सबूत कभी नहीं दिए. सुशांत सिंह प्रकरण और दिशा सालियान प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन आज तक CBI की जांच में कुछ सामने नहीं आया. समय-समय पर दिशा सालियान प्रकरण सामने आने के बाद आज दिशा सालियान की मां वसंती सालियान ने मीडिया से बातचीत की और कहा, जो नेताओं द्वारा बयान दिया जा रहा है, उससे हम परेशान हैं. मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिले.

जो प्रकरण बंद हो गया उसे बार-बार उठाया जा रहा- वसंती सालियान

दिशा सालियान की मां ने आगे कहा कि जो प्रकरण बंद हो गया उसे क्यों बार बार उठाया जा रहा है? हमे कुछ हुआ तो क्या ऐसे लोगों की जिम्मेदारी होगी? हमे जीने दो. जिन्हें हमने वोट दिया वो हमें बदनाम कर रहे है. पोस्टमॉर्टम में सब साफ है तो बलात्कार और मर्डर की बात कैसे? दिशा का दोस्त कहीं नहीं गया. ऑफिस का तनाव था इसलिए खुदकुशी की यह दिशा ने बताया था. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की कुछ समय के लिए मैनेजर रही दिशा सालियान ने 8 और 9 जून की दरमियानी रात मलाड इलाके में मंगेतर के फ्लैट से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर पर खुदकुशी कर ली थी. इन दोनों मौतों को सोशल मीडिया पर जोड़कर देखा गया हालांकि जांच एजेंसियों को इन मौतों में कोई संबंध नहीं मिला.

ये भी पढ़ें:

Harsha Murder Case: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 6 आरोपी गिरफ्तार, 12 से पूछताछ

राजधानी दिल्ली में सिरफिरे आशिक ने युवती के सिर पर किया हथौड़े से वार, बाद में की खुदकुशी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली