बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई में अपने क्षेत्र में बिना मास्क के घूमने की छूट दे दी है, ऐसा करने वालों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा. हालांकि, बीएमसी ने लोगों से स्वैच्छिक रूप से मास्क पहनने की अपील की है क्योंकि कोविड-19 महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वृहद मुंबई क्षेत्र में (एक अप्रैल से) यदि लोग मास्क नहीं पहनते हैं तो 200 रुपये का जुर्माना नहीं लगेगा.’’

महाराष्ट्र में मास्क समेत कोविड संबंधित सभी पाबंदियां दो अप्रैल से हटेंगी
महाराष्ट्र में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने समेत कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदियों को दो अप्रैल से खत्म कर दिया जाएगा। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. दो साल से ज्यादा समय के बाद महामारी से संबंधित पाबंदियों को हटाया जा रहा है. यह काम मराठी नव वर्ष ‘गुड़ी पड़वा’ के दिन से किया जा रहा है, जो दो अप्रैल को पड़ रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया है. टोपे ने कहा, “गुड़ी पड़वा (मराठी नव वर्ष जो इस बार दो अप्रैल को होगा) से महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लगाई गईं कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदियों को हटा लिया जाएगा.”

उन्होंने कहा कि दो अप्रैल से मास्क लगाना जरूरी नहीं रहेगा. एक अलग बयान में, मुख्यमंत्री ठाकरे ने आगाह किया कि भले ही प्रतिबंध हटने जा रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने, मास्क लगाए रखने और कोरोना वायरस रोधी टीके लगवाने की सलाह दी जाती है.

टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों ने मास्क लगाने से संबंधित नियम को वापस ले लिया है, लिहाजा महाराष्ट्र में मास्क लगाने को स्वैच्छिक कर दिया गया है.

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य सरकार मास्क लगाने के नियम को हटाकर जोखिम उठा रही है, तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री और अन्य (कैबिनेट सहयोगियों) ने यह निर्णय लेने से पहले कोविड-19 पर राज्य कार्य बल और स्वास्थ्य विभाग से परामर्श किया है.”

गौरतलब है कि बुधवार को टोपे ने कहा था कि कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए महाराष्ट्र में मास्क लगाने के नियम को खत्म करने का जोखिम उठाना नहीं चाहिए.

राज्य सरकार ने लोगों की आवाजाही और जमा होने पर लगे प्रतिबंधों पर पहले से ही छूट दे दी है, क्योंकि कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- <a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="Pakistan Political Crisis: अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं हुई बहस, नेशनल असेंबली 3 अप्रैल तक स्थगित, पाक संसद में विपक्ष का हंगामा" href="https://www.abplive.com/news/world/no-trust-motion-pakistan-national-assembly-session-adjourned-till-sunday-after-opposition-s-protest-2092549" target="">Pakistan Political Crisis: अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं हुई बहस, नेशनल असेंबली 3 अप्रैल तक स्थगित, पाक संसद में विपक्ष का हंगामा

ये भी पढ़ें- <a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="इमरान खान हटे तो शहबाज बन सकते हैं पाकिस्तान के पीएम, जानिए उनके बारे में सबकुछ" href="https://www.abplive.com/news/world/pakistan-who-is-shehbaaz-sharif-may-become-pakistan-next-prime-minister-2092494" target="">इमरान खान हटे तो शहबाज बन सकते हैं पाकिस्तान के पीएम, जानिए उनके बारे में सबकुछ

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें