मुंबई में दो और लोग Omicron वेरिएंट से हुए संक्रमित, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हुई

Omicron Cases In Mumbai: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आज ही मुंबई में दो लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई. दोनों ही 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद ओमिक्रोन है या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को पुणे के NIV में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है. देशभर में अब तक 23 लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है.

कोरोना के नए खतरों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत 500 से घटाकर 350 रुपये कर दी है. वहीं होम कलेक्शन पर 800 की जगह अब 700 रुपये देना होगा.

भारत में रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 17 मामले आए थे. इनमें नौ मामले जयपुर में, सात महाराष्ट्र के पुणे जिले में और एक मामला दिल्ली का है. जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें से अधिकतर हाल में अफ्रीकी देशों से आए हैं या इस तरह के लोगों के संपर्क में थे. देश में पहली बार कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामले 2 दिसंबर को कर्नाटक में सामने आए थे.

कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रख रही है. केंद्र सरकार ने कई देशों को एट रिस्क की लिस्ट में रखा है. जिन देशों को ‘‘खतरे’’ वाले देशों की सूची में डाला गया है उनमें ब्रिटेन सहित यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल शामिल हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य देशों में सामने आए कोविड के नए स्वरूप को 26 नवंबर को ओमिक्रोन नाम दिया था. उसने ओमिक्रोन को चिंता पैदा करने वाला स्वरूप भी बताया था. विशेषज्ञों ने यह संभावना जताई है कि वायरस में आनुवांशिकी बदलाव होने की वजह से यह कुछ अलग विशेषताओं वाला हो सकता है.

UP Election 2022 Survey: क्या राम मंदिर निर्माण से बीजेपी को चुनाव में फायदा मिलेगा? ABP News-C Voter में जानें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News