मंदिर-मस्जिद विवाद में एक बार फिर मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए बीजेपी नेता बांट रहे हजारों लाउडस्पीकर पूरे देश के मंदिरों के लिए. मुंबई में इस बार की हनुमान जयंती राजनीतिक रंग में रंग गई है क्योंकि मुंबई में बीजेपी नेता मोहित कंबोज देशभर में मंदिरों के लिए बंटवाने जा रहें हैं, हज़ारों लाउड स्पीकर. उनके बात चीत से पता चला है कि अब तक उनके पास 9 हज़ार लाउडस्पीकर की अर्जी आ चुकी है. दरअसल मस्जिद में लाउडस्पीकर बजने और राजठाकरे के हनुमान चालीसा बजाने के ऐलान के बाद ये देशभर का राजनीतिक मुद्दा बन गया है.

बीजेपी नेता मोहित कंबोज के मुताबिक पूरे देश से उनके पास मंदिरों से करीब 9 हज़ार लाउडस्पीकर की अर्जी आई है जिन्हें फ्री में लाउडस्पीकर का पूरा सेट भेजा जाएगा. इन अर्जियों पर काम चल रहा है. दो कम्पनियों को लाउडस्पीकर बनाने का काम दिया गया है. भीजेपी नेता मोहित कंबोज का कहना है कि हम जिन मंदिरों को फ्री में लाउडस्पीकर दे रहे हैं. उनसे हमारी यह भी गुजारिश है कि अगर वह उसका इस्तेमाल मंदिर पर करते हैं तो हाई कोर्ट के नियम के मुताबिक कि उसे बजाया जाए. जिससे लोगों को दिक्कत न हो.

राज ठाकरे के बयान के बाद लाउडस्पीकर मुद्दा गरमाया-

हालांकि, लाउडस्पीकर का मुद्दा तब से एक बार फिर गरमा गया है जब राज ठाकरे ने यह ऐलान किया कि मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर उतारे जाएं. अगर महाराष्ट्र सरकार 3 मई तक मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर जो कि नियम हाइकोर्ट के मुताबिक नहीं बजते हैं. उन्हें अगर नहीं हटाया गया तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ा जाएगा. राज ठाकरे के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति और गरमा गई है और उसी के बाद बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने मंदिरों को फ्री में लाउडस्पीकर बांटने की मुहिम शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: इमरान खान के राज में पत्नी बुशरा बीबी की सहेली हुई मालामाल! चार गुणा तक बढ़ गई संपत्ति

चीन की ‘नापाक’ साजिश का खुलासा! लद्दाख के पास भारत के पावर ग्रिड और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम को साइबर हैकर्स ने बनाया निशाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया