मुंबई साइबर पुलिस महाराष्ट्र के पूर्व CM फडणवीस से आज उनके घर पर करेगी पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आज मुंबई पुलिस उनके आवास पर पहुंच कर उनसे ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत पूछताछ कर सकती है. ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत दायर किए गए मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को समन भेजा था.

इस समन में उनको आज यानी रविवार को बीकेसी पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में उपस्थिति रहने को कहा गया था. हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की साइबर यूनिट फडणवीस के मलबार हिल स्थित सरकारी बंगले पर पहुंच कर अपने बयान दर्ज करेगी.यह मामला एक साल पुराना है जब मार्च 2021 में फडणवीस ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान पुलिस विभाग की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर सवाल खड़े किये थे.

Just received a call from Joint CP,Crime.
He told I’m not required to go toBKC police station.
Instead,they will only come to take the required information.
I have cancelled all my Pune programs for tomorrow.
I’ll be at my residence.
They can come anytime.
JaiHind,JaiMaharashtra!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 12, 2022

देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि उनके पास अभी तुरंत ज्वाइंट सीपी क्राइम का फोन आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे बीकेसी पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है. इसके बजाय वे केवल आवश्यक जानकारी लेने आएंगे. मैंने कल के पुणे में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. मैं अपने आवास पर रहूंगा. वे कभी भी आ सकते हैं.जय हिंद, जय महाराष्ट्र !

सीक्रेट दस्तावेज केंद्रीय गृह सचिव को सौंपने का है आरोप

उन पर आरोप है कि ठीक उसी दिन फडणवीस ने केंद्र सरकार के केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात कर पुलिस ट्रांसफर संबंधित कुछ सीक्रेट दस्तावेज केंद्रीय गृह सचिव को सौंपे थे. इसके बाद दो दिन के भीतर मुंबई पुलिस ने सीक्रेट एक्ट के उल्लंघन मामले में देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

इसी मामले में सितंबर 2021 में फडनविस को मुंबई पुलिस की साइबर यूनिट ने दो से तीन दफा नोटिस जारी किया था. आखिरी नोटिस के जवाब में फडणवीस ने एक बंद लिफाफे में साइबर यूनिट को जवाब भेजा की वह जल्द ही इस बारे में जवाब देंगे.

सीबीआई कर रही है मामले की जांच

इसके बाद साइबर यूनिट के भेजे गए नोटिस के मुताबिक फडणवीस ने अपना जवाब दर्ज नही करवाया. जिसके चलते अब साइबर यूनिट सीधे फडणवीस के सरकारी बंगले सागर पर आकर ट्रांसफर पुलिस मामले में कानूनी तौर पर फडनविस का बयान दर्ज करेगी. फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इस मामले में अब तक महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह से पुछताछ की जा चुकी है.

Paytm CEO Arrest: पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की गाड़ी से हादसा, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

Yogi in Delhi: एतिहासिक जीत के बाद आज दिल्ली आ रहे हैं योगी, शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल पर फैसला होने की उम्मीद

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News