पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं. वह सोमवार को सांसद पद से इस्तीफा देंगे. भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे. इससे पहले उन्होंने रविवार को अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड शो किया और बहुमत देने के लिए जनता का आभार जताया. भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव में जाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वे पिछले लोकसभा चुनावों में पंजाब के संगरूर सीट से सांसद का चुनाव जीते थे. सीएम बनने से पहले उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना होगा.

इससे पहले चुनाव के नतीजे आने के बाद भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुना गया. चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था और उनके नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 92 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस पार्टी को राज्य में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. कांग्रेस और अकाली दल के तमाम दिग्गजों को विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है.

इससे पहले भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. भगवंत मान ने कहा, "हमारी कोशिश यही रहेगी कि लोगों के काम उनके घरों पर हों. जब हम वोट मांगने उनके घर पर जाते हैं, तो फिर उन्हें चंडीगढ़ क्यों बुलाते हैं. पंजाब की सरकार लोगों के द्वार पहुंचेगी."

यह भी पढ़ेंः

CWC की बैठक में सोनिया गांधी बोलीं- संगठन के हित में जो करना हो कर सकती हूं, लेकिन…

कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव को लेकर हार्दिक पटेल का बड़ा बयान? बोले- G23 के नेताओं से भी हो बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया