कर्नाटक के मैसूर में मेडिकल की छात्रा के साथ गैंगरेप(Gangrape) कि घिनौनी वारदात सामने आई है. मेडिकल की इस छात्रा के साथ शहर के बाहरी इलाके ललिताद्रीपुरा में कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने बताया कि मेडिकल छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाइक पर पीछे बैठकर चामुंडा हिल्स की ओर जा रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और इस बर्बर घटना को अंजाम दिया.

पैसे न मिलने पर हुई वारदात

पुलिस ने बताया कि गिरोह के बदमाशों ने शुरूआत में छात्रा और उसके दोस्त को वहां रोककर उनसे पैसे मांगे थे. जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया और गिरोह को पैसे नहीं मिले तो उन बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त पर हमला करना शुरू कर दिया. पीड़िता के दोस्त की पिटाई के बाद वह सब पीड़िता को क्राइम स्पॉट पर ले गए और उसे अपने हवस का शिकार बनाया. फिलहाल पीड़ता अस्पताल में भर्ती है वहीं उसका पुरुष मित्र भी भर्ती है. उनके शिकायत के बाद अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है. मैसूर पुलिस आयुक्त डॉ. चंद्रगुप्त ने क्राइम स्पॉट का दौरा किया, और मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की है.

सीएम बोम्मई ने दिए कार्रवाई के आदेश

इस बर्बर घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कार्रवाई के आदेश दिए है. उन्होंने DGP प्रवीण सूद से बात कर उन्हें दोषियों को पकड़ने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा मैने डीजीपी को निर्देश दिया है कि जो भी दोषी है उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें:

जानिए देश की सबसे बड़ी अदालत में पहली महिला जज कौन रहीं, अब तक क्या रही महिला जजों की स्थिति? अब 3 नई महिला जज बनीं

Covid-19 Vaccination: भारत में कोविड टीकाकरण 60 करोड़ के पार, अभी भी हर दिन एक करोड़ वैक्सीन की है जरूरत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया