Delhi Medical Student Suicide: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय एक छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह हॉस्टल के एक कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली है. उसके कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि छात्रा दो विषयों की परीक्षाओं में फेल हो गई थी, जिसके नतीजे 29 दिसंबर को घोषित किए गए थे. उन्होंने बताया कि तभी से छात्रा मानसिक अवसाद में थी. पुलिस सूत्रों ने कहा कि एमबीबीएस छात्रा ओल्ड गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 64 में मिली थी जो पूरी तरह से खाली था.

सेंट्रल दिल्ली की डिप्टी पुलिस कमिश्नर श्वेता चौहान ने इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कमरा अंदर से बंद था जिसे हॉस्टल के स्टुडेंट्स और कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद खोला था. मृतका के रजिस्टर में उसके द्वारा अपने परिवार के नाम लिखा एक नोट भी मिला है. पुलिस ने बताया कि छात्रा हॉस्टल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 64 में रहती थी.

पुलिस ने कहा कि छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और उसका शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके पिता को सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस ने आगे बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि वर्तमान में नीट-पीजी कांउसलिंग को लेकर भी दिल्ली के मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं सरकार के विरोध में आंदोलनरत हैं. छात्रों का कहना है कि नीट काउंसिल नहीं होने की वजह से देशभर के अस्पतालों को नए डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं जिससे पुराने डॉक्टरों पर दबाव बढ़ रहा है. उन्हें अपनी शिफ्ट में 36-36 घंटे काम करना पड रहा है और इस वजह से वह मानसिक अवसाद में जा रहे हैं.

Covaxin का टीका है बच्चों पर प्रभावी, स्टडी में हुआ खुलासा

Delhi News: सरकार के भरोसे के बावजूद हड़ताल पर अड़े दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स, 12वें दिन भी इलाज के लिए भटक रहे हैं मरीज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया