Ukraine-Russian Crisis: यूक्रेन संकट को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस की लड़ाई की जब खबर फैली, तो सबसे पहले बाकी देशों ने अपने नागरिकों को वहां से अपने देश बुलाया, लेकिन प्रधानमंत्री अपने प्रचार में व्यस्त रहे.

भारत के 20,000 बच्चे यूक्रेन में फंस गए- नाना पटोले

नाना पटोले ने कहा, "वे प्रधानमंत्री नहीं हैं, प्रचारक हैं और उसका परिणाम है कि भारत के 20,000 बच्चे यूक्रेन में फंस गए." उन्होंने कहा, "बच्चे एक देश से दूसरे देश 80 किमी पैदल चलकर फ्लाइट पकड़ रहे हैं, खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है."

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र में पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया. उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी मेट्रो रेल में सवार हुए. इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की. पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो में गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत का बढ़ता प्रभाव ही है जिसके चलते हम यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को स्वदेश लाने में कामयाब हो पाए हैं, जबकि कई बड़े देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में मुश्किलों से जूझ रहे हैं.

आज 2,135 भारतीयों को देश वापस लाया गया

गौरतलब है कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष उड़ानों से आज 2,135 भारतीयों को देश वापस लाया गया. 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है.

नागर विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "कल यानी सोमवार को आठ विशेष उड़ानें बुडापेस्ट (05), सुकियवा (02) और बुखारेस्ट (01) से परिचालित होने की उम्मीद है, जिनके जरिये 1,500 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा."

ये भी पढ़ें-

<a title="Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- जंग में मरे रूस के 11 हजार सैनिक, 285 टैंक और 44 प्लेन भी तबाह" href="https://www.abplive.com/news/world/ukraine-claims-11-thousand-russian-soldiers-killed-in-war-285-tanks-and-44-planes-destroy-2075489" target="">Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- जंग में मरे रूस के 11 हजार सैनिक, 285 टैंक और 44 प्लेन भी तबाह

<a title="Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है" href="https://www.abplive.com/news/india/prime-minister-narendra-modi-mentioned-operation-ganga-india-s-growing-influence-2075494" target="">Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया