यूक्रेन में फंसे लखीसराय जिले के वार्ड नंबर 30 कोट एरिया के वेद प्रकाश की 22 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी सकुशल अपने घर लखीसराय पहुंच गई हैं. छात्रा के अपने घर पहुंचने पर परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. यूक्रेन के विनीतस्या मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा शिवानी कुमारी विनीतस्या 3 महीने पूर्व मेडिकल की पढ़ाई करने गई थी.

इस संबंध में शिवानी ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद हॉस्टल के बेसमेंट के अंदर ही वो रह रही थीं. 26 फरवरी को विनीतस्या हॉस्टल से हॉस्टल के कर्मचारी और रोमानिया के बॉर्डर के समीप ले गए. वहां से 14 किलोमीटर चलकर रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचे जिसके बाद उन्हें रोमानिया बुखारेस्ट एयरपोर्ट के समीप एक शेल्टर में रखा गया. जिसके बाद 1 मार्च की रात फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना की गई.

भारत सरकार मदद नहीं करती तो…

2 मार्च को 12 बजे दिन में वो दिल्ली पहुंची जहां से फिर वह पटना आईं जिसके बाद उन्हें लखीसराय तक पहुंचा दिया गया. अब उनके परिवार में खुशी का माहौल है. शिवानी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि अगर भारत सरकार उनकी मदद नहीं करती तो शायद उनका घर लौटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता.

यह भी पढ़ें.

Russia-Ukraine War: ‘भोजन बचाएं, बर्फ पिघालकर पानी बनाएं, तख्ती पर लिखें ये शब्द’, सरकार ने खारकीव में फंसे भारतीयों से कहा

Watch: रूसी बमबारी के बाद यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग, बाइडेन ने की राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात, आग बुझाने की कोशिशें जारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया