उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. सीएम धामी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया. लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने साथ ही एलान किया कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करेंगे.

सीएम धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मैंने 12 फरवरी 2022 को एक संकल्प उत्तराखंड की जनता के समक्ष रखा था कि सरकार का गठन होते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन होगा. उन्होंने आगे कहा कि कमेटी एक ड्रॉफ्ट बनाएगी और उसके आधार पर ही उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा. उस पर हम कार्रवाई कर रहे हैं और पहली कैबिनेट में हमने कैबिनेट नोट बना दिया है, जिस पर काम किया जा रहा है.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मैंने 12 फरवरी 2022 को एक संकल्प उत्तराखंड की जनता के समक्ष रखा था कि सरकार का गठन होते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन होगा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/pHI0bwQw10
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2022

पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

सीएम धामी ने कहा कि ऐसे बहुत से विकास के मुद्दे थे जो पीएम मोदी के समक्ष रखे गए हैं और उन्होंने पूरा आश्वासन दिया है उन सभी पर काम करने का और मैंने भी उनका मार्गदर्शन लिया.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पूरा चुनाव अभियान प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चला और पूर्ण बहुमत के साथ वहां पर BJP की सरकार बनी. जैसे प्रधानमंत्री ने भी पहले ही कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा.

ये भी पढ़ें- ED की कार्रवाई पर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, कहा – सरकार गिराने के लिए मिली थी एजेंसी की धमकी

आर्य समाज की शादियों को रियायत, हाईकोर्ट के स्पेशल मैरिज एक्ट अपनाने के आदेश पर ‘सुप्रीम’ रोक

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’