यूपी चुनाव: मायावती ने बताई अच्छी सरकार की पहचान, बोलीं- वोट की मार के जरिए मजबूत सरकार बनाने का मिशन

उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इस बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक के बाद एक ट्वीट कर जनता से मतदान करने की अपील की. मायावती ने कहा कि महिला सम्मान, लोगों को सुरक्षा और आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है.

मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, “यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार से रोटी-रोजी व रोजगार-युक्त अच्छे दिन के लिए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की बीएसपी सरकार बनाना सुनिश्चित करें. ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके. यूपी में अब तक पांच चरण के मतदान में निराशा व हताशा के बाद विरोधी लोग अब हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण आदि के हथकण्डे पर उतर आए हैं, जिससे लोगों को अपना संयम नहीं खोना है बल्कि ऐसी पार्टियों को वोट की मार के जरिए अपनी मजबूत सरकार बनाने के मिशन में डटे रहना है.”

मायावती ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘महिला सम्मान, लोगों को सुरक्षा और आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है. जिस मामले में केवल बीएसपी का रिकार्ड ही बेहतरीन रहा है. यह याद रखने की बात है ताकि आने वाला समय भी, वर्तमान की तरह, संकट व जुमलेबाजी के चक्रव्यू में ही न फंसा रह जाए.’

पीएम मोदी ने भी सभी मतदाताओं से वोट करने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी मतदाताओं से वोट देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि एक-एक मत लोकतंत्र की ताकत है और सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल जरूर होना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, " उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है. सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों. आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत!"

ये भी पढ़ें-

CM योगी ने आजमगढ़ को बताया अपराधियों का घर, समझिए- यहां अखिलेश यादव के लिए क्या है असल चुनौती

गोरखपुर में वोट डालने के बाद बोले योगी- छठे चरण में छक्का और सातवें चरण में बनेगा रिकॉर्ड

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News