आगरा/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आगरा के जगदीशपुरा इलाके में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में अरूण वाल्मीकि नाम के एक शख्स की मौत हो गई. अब इस मामले में राजनीति होने लगी है. पीड़ित परिवार के परिजनों का दुख बांटने के लिए आगरा जा रही प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया. इस दौरान एक्सप्रेस वे के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई.

पुलिस वालों पर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले- प्रियंका

इस दौरान प्रियंका गांधी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि मैं पीड़ित परिवार के परिजनों का दुख बांटने के लिए आगरा जाना चाहती हूं. आखिर विपक्ष के नेताओं के मूवमेंट से सरकार को क्यों डर लगता है. इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘’किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है. भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है. उच्चस्तरीय जांच, पुलिस वालों पर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले.’’

किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है?

आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है

उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 17 तारीख को मालखाने से 25 लाख रुपए चोरी का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने कल सफाई कर्मचारी अरुण को ताजगंज इलाके से हिरासत में लिया था, लेकिन आज सुबह अरुण की हिरासत में मौत हो गई. इस खबर की जानकारी के बाद से हड़कंप मच गया है. वहीं एहतियातन पूरे थाने को छावनी में तब्दील कर दिया है.

कल शाम हुई थी गिरफ्तारी

घटना के बाद से पुलिस कर्मियों को अरुण नाम के सफाई कर्मचारी पर लगातार शक था. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. वह अपने घर से भी गायब चल रहा था. ऐसे में पुलिस को उसकी तलाश थी और कल शाम जब उसे पकड़ा गया और उससे पूछताछ चल रही थी और उसके बाद आज सुबह उसकी मौत की खबर आई है.

यह भी पढ़ें-

Valmiki Jayanti: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- वाल्मीकि के देश में दलित भाई-बहनों पर हो रहे हमले

राजस्थान: भैंस चराने गई महिला की गला काटकर हत्या, पैर काटकर चांदी की पायल भी ले गए हत्यारे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया