उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं. सीएम योगी ने लोक कल्याण के लक्ष्य को लेकर शासन स्तर पर अगले पांच साल तक की रणनीति बनाई गई है और उसी को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू की गई है. इसी मकसद से अब टीम यूपी ग्राउंड जीरो पर उतरेगी. इसके लिए शासन स्तर पर रूपरेखा तैयार कर ली गई है. जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा. इस बाबत सीएम योगी ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर फोकस करें. साथ ही विभागीय कार्यों, योजनाओं में और बेहतर करने का प्रयास करें. शासन की ओर से मंत्रियों के लिए दिनवार एजेंडा तय किया गया है. मंत्री सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लखनऊ में रहेंगे.

लखनऊ में सोमवार को मंत्री जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अपने दफ्तरों में शासकीय कार्यों के साथ जनसुनवाई करेंगे. मंगलवार को कैबिनेट की संभावित बैठक और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे. मंगलवार या बुधवार को शासन की ओर से गठित कमेटियों की होने वाली बैठकों में शामिल होंगे. साथ ही शुक्रवार, शनिवार, रविवार को जिलों में और प्रभारी जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे.

तैयार हो रहा पांच साल का खाका

सीएम योगी आदित्यनाथ को बतौर मुख्यमंत्री दूसरे कार्यकाल की शपथ लिए हुए अभी एक महीने भी नहीं बीता है और सरकार ने सभी विभागों से सौ दिन, छह महीने और पांच सालों का प्लान मांगा है. सीएम के निर्देश पर विभागों ने प्रजेंटेशन भी देना शुरू कर दिया है. सीएम योगी और सभी मंत्रियों के सामने 13 अप्रैल को कृषि विभाग ने करीब ढाई घंटे तक प्रजेंटेशन का प्रस्तुतिकरण दिया है. 15 अप्रैल को अवस्थापना और औद्योगिक विकास, 16 को समाज कल्याण विभाग और 19 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रजेंटेशन देगा.

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली में बढ़ते कोविड मामलों के बीच मनीष सिसोदिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्कूलों को जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश

महंगाई से आम लोगों की टूटी कमर, पिछले 1 महीने में चीजों की कीमतों में इस तरह से हुए बदलाव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया