पाकिस्तान में सरकार गिराने की विदेशी साज़िश का दावा करते आ रहे इमरान खान ने पहली बार किसी अमेरिकी राजनयिक का नाम लिया है. इमरान खान ने रविवार को दावा किया कि अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू पाक सरकार गिराने की साज़िश में शामिल रहे हैं. बता दें कि डोनाल्ड डू अमेरिकी विदेश विभाग में साउथ सेंट्रल एशिया विभाग में असिस्टेंट सेक्रेट्री हैं. इससे पहले आज पाकिस्तान की संसद में फवाद चौधरी ने कहा कि डोनल्ड लू ने जो कहा उसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं.

राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद इमरान खान ने आज पहला बयान दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को मैंने सरप्राइज़ कर दिया है. विपक्ष को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है.इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि विपक्ष से विदेशी डिप्लोमैट्स क्यों मिल रहे थे.

विपक्ष पर फवाद चौधरी का निशाना

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कहा, "आज के स्पीकर के फैसले को किसी भी अदालत में चैलेंज नहीं किया जा सकता….मैं स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को सलाम पेश करता हूं…आप (विपक्ष) चुनाव से क्यों भाग रहे हैं…इन लोगों के मुंह लटके हुए हैं…हम लोग खुश हैं. सियाासी पार्टी होकर आप लोग खौफ का शिकार क्यों हैं? शेर के बच्चे हैं तो चुनाव लड़ें. चुनाव से क्यों भाग रहे हैं? हमारी हुकुमत गई है और हम लोग खुश हैं और विपक्ष रो रहा है."

क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया