
<p style="text-align: justify;"><strong>Punjab Election 2022:</strong> पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) जल्द ही मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, सांसद भगवंत मान (Bhagwant Mann) AAP का सीएम चेहरा हो सकते हैं और इसकी घोषणा चुनाव के एलान के बाद पार्टी कर सकती है. पंजाब में आप इस समय मुख्य विपक्षी पार्टी है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसका मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस के अलावा शिरोमणि अकाली दल (शिअद), अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन से है. </p> <p style="text-align: justify;">कांग्रेस और पंजाब लोक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की है. वहीं अकाली दल सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ रही है. मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कहते रहे हैं कि समय आने पर इसपर फैसला किया जाएगा. सीएम केजरीवाल कह चुके हैं कि कोई सिख ही पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा होगा.</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






