देश में एक बार फिर कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. जिनमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कुल पांच राज्यो को चिट्ठी भी लिखी है. राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया है.

केजरीवाल बोले – उठाएंगे जरूरी कदम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कोरोना के बढ़ते मामलों पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, घबराने की कोई जरूरत नहीं है. हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. अगर हालात काबू से बाहर होते हैं तो हम इसे लेकर जरूरी कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना मामले इतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं.

दिल्ली में बढ़ रहा पॉजिटिविटी रेट
बता दें कि दिल्ली में पिछले एक हफ्ते के दौरान कोरोना मामलों में तेजी देखने को मिली है. पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में 2 अप्रैल को कोरोना के 114 नए मामले सामने आए थे, वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.71% था. करीब 10 दिन बाद 11 अप्रैल को राजधानी में कुल 137 नए मामले सामने आए. वहीं पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.70% हो गया है. फिलहाल दिल्ली में कुल 601 एक्टिव कोरोना केस हैं.

राज्यों को दी गई सलाह
दिल्ली के अलावा गुजरात, हरियाणा, केरल, मिजोरम महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में भी कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है. इसे लेकर केंद्र की तरफ से राज्य सरकारों को अलर्ट किया गया है. सभी राज्यों से कहा गया है कि वो सतर्कता बरतें और इस चीज की जांच करें कि आखिर मामले क्यों बढ़ रहे हैं. राज्य सरकारों को इसके लिए अलग से गाइडलाइन जारी करने को भी कहा गया है. वहीं इसी बीच गुजरात में कोरोना के नए वेरिएंट XE का एक मरीज मिला है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें-

UP MLC Result 2022 Winners List: यूपी एमएलसी चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, वाराणसी में मिली हार

खाद्य तेलों की महंगाई: केंद्रीय टीमों ने सरसों और खाद्य तेलों की जमाखोरी का पता लगाया, राज्यों को कार्रवाई के निर्देश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया