राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक ने 22 साल की एक लड़की के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद उस युवक ने लोनी गाजियाबाद में जाकर खुदकुशी कर ली. घायल युवती दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. उसे इस बात की जानकारी हुई कि लड़की की सगाई हो चुकी है, इसी बात से नाराज युवक ने लड़की की जान लेने के इरादे से उस पर हथौड़े से वार किया.

क्या है पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ लोनी, गाजियाबाद में रहती है. वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है. आरोपी युवक भी लोनी में ही रहता था. सोमवार सुबह युवती अपने ऑफिस जा रही थी. जब वह ज्योति नगर थाना इलाके में पहुंची तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया और फिर वहां से फरार हो गया. पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो घायल युवती को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत काफी गंभीर थी. युवती के परिजन उसे एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में ले गए. युवती का इलाज चल रहा है. पुलिस को इस पूरी घटना के बारे में जांच करते हुए आरोपी का पता ठिकाना मिला. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.

पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता ने बताया कि, आरोपी उनके घर के पास रहता था और उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी और के साथ तय कर दी. लड़की की एंगेजमेंट से नाराज होकर इस युवक ने उनकी बेटी पर हथौड़े से हमला कर दिया.

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था और उसके लिए पागल था. जब युवक को ये जानकारी हुई कि लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया गया और जल्दी उसकी शादी भी होने वाली है तो वह काफी गुस्सा हो गया. उसे मालूम था कि लड़की ज्योति नगर इलाके से रोज सुबह अपने ऑफिस जाती है. लड़की से बदला लेने के लिए आरोपी युवक सोमवार सुबह ज्योति नगर इलाके में उस जगह पहुंच गया, जहां से युवती अपने ऑफिस जाती है और जैसे ही युवती वहां आई तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया. लड़की वहीं पर गिर गई और आरोपी मौके से भाग गया. पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में ऐसा लगता है कि आरोपी युवक को लगा कि युवती की मौत हो गई है और शायद इसी वजह से उसने भी खुदकुशी कर ली.

ये भी पढ़ें -

Ukraine Russia Crisis: पीएम मोदी ने इशारों में किया रूस-यूक्रेन का जिक्र, कहा – ‘दुनिया में मची उथल-पुथल, भारत का ताकतवर होना जरूरी'

शख्स ने फूर्ती दिखाते हुए बचाई सड़क पर टहल रहे बच्चे की जान, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया