राज्यसभा में बुधवार को उस समय विभिन्न दलों के सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हीरोइन की भूमिका के बाद चरित्र भूमिका निभा कर, वापस हीरोइन बनना कठिन हो जाता है. यह वाकया प्रश्नकाल में उस समय हुआ जब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कारों के लिए स्टार रेटिंग प्रणाली से जुड़े पूरक सवालों का जवाब दे रहे थे.

नई गाड़ियों के लिये है रेंटिंग प्रणाली

भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रूपा गांगुली ने उनसे सवाल किया था कि क्या दो-तीन साल पुरानी गाड़ियों में यह सुविधा उपलब्ध हो सकती है क्योंकि ऐसी गाड़ियों में इंजन अच्छी स्थिति में होते हैं. इसके जवाब में गडकरी ने कहा कि रेटिंग प्रणाली नयी गाड़ियों के लिए है और पुरानी गाड़ियों में ऐसा कर पाना मुश्किल है. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि हीरोइन के लिए चरित्र भूमिकाएं करने के पश्चात फिर से हीरोइन बनना मुश्किल होता है.

मजाक में ली जानी चाहिये ये टिप्पणी

सदन में सदस्यों की हंसी के बीच उन्होंने कहा कि यही बात हीरो पर भी लागू होती है. हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि उनकी टिप्पणी किसी सदस्य को लेकर नहीं थी और इसे मजाक के तौर पर लिया जाना चाहिए. उल्लेखनीय है कि रूपा गांगुली टीवी और फिल्मों की मशहूर कलाकार रह चुकी हैं और उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित बहुचर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रौपदी की भूमिका निभायी थी.

DA Hike: मोदी सरकार का फैसला, केन्द्रीय कर्मचारियों का 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

DA Hike Update: मोदी सरकार ने दी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से बड़ी राहत, 3 फीसदी बढ़ाया डीए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया