प्रियंका चतुर्वेदी उन 12 विपक्षी सांसदों में शामिल हैं जिन्हें राज्यसभा में हंगामा करने और नियमों के उल्लंघन के लिए शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, अब शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के कार्यक्रम में एंकरिंग नहीं करने का निर्णय लिया है.

राज्यसभा से शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित होने के विरोध स्वरूप प्रियंका चतुर्वेदी ने ये फैसला लेते हुए ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की. बता दें, लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के नए अवतार संसद टीवी के शुरू होने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी एक कार्यक्रम की एंकरिंग करती आ रही हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा ये

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट पर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को लिखा पत्र भी साझा किया है. चतुर्वेदी ने ट्वीट किया – मैं @sansad_tv के शो मेरी कहानी के एंकर पद को छोड़ रही हूं. मैं ऐसी जगह किसी पद पर खुद को देखने के लिए तैयार नहीं हूं जहां मेरे अधिकार को ही मुझसे छीना जा रहा है. उन्होंने कहा ये हम 12 सांसदों के मनमाने निलंबन के कारण हुआ है. मैं जितना उस शो से करीब थी मुझे उतना ही उससे दूर होना पड़ रहा है.

It is with anguish that I step down as anchor of @sansad_tv’s show Meri Kahani,I am unwilling to occupy space on Sansad TV for a show but denied space on it fr discharging parliament duties due to arbitrary suspension.Hence as much as I was committed to the show,I must step away. pic.twitter.com/6hSMFEWjBA
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) December 5, 2021

निलंबित सांसदों के साथ खड़ी रहना चाहती हैं प्रियंका चतुर्वेदी

वेंकैया नायडू को लिखे पत्र में चतुर्वेदी ने कहा है कि जिस तरफ इकतरफा 12 सांसदों को निलंबित करने का फैसला किया गया ऐसे में वो सभी निलंबित सांसदों के साथ खड़ी रहना चाहती हैं. प्रियंका चतुर्वेदी संसद टीवी पर ‘ मेरी कहानी ‘ नाम के एक कार्यक्रम की एंकरिंग कर रही थीं. इस कार्यक्रम में किसी महिला सांसद की राजनीतिक यात्रा के बारे में जानकारी दी जाती है और प्रियंका चतुर्वेदी इस कार्यक्रम में उस महिला सांसद का इन्टरव्यू करती हैं. ये कार्यक्रम एक हफ्ते के अंतराल पर हफ्ते में एक बार प्रसारित होता है.

यह भी पढ़ें.

Omicron Cases: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 नए मामले आए सामने, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 तक पहुंचा

Mathura News: मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, शाही ईदगाह की ओर जाने वाले रास्ते सील, सिर्फ स्थानीय लोगों को आवाजाही की इजाज़त

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया