Lohri, Makar Sankranti, Pongal and Bhogali Bihu 2022: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई दी है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

राष्ट्रपति भवन से एक विज्ञप्ति के अनुसार, कोविंद ने कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वाले अधिकांश त्यौहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्न संबंधों को दशार्ते हैं. लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्न्ति करते हैं, क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्त होता है और वसंत ऋतु की शुरूआत होती है.

उन्होंने कहा कि लोग अच्छी फसल उत्पादन का आनंद लेते हैं और इन त्योहारों को मनाते हैं जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं. यह न केवल भारतीय विविधता का उदाहरण है बल्कि हमारे देश की विविधता में एकता का भी उदाहरण है. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ये त्यौहार लोगों में भाईचारे की भावना का विकास करें और हमारे देश में समृद्धि और खुशियां बनी रहें.

बता दें, हर साल 13 जनवरी के दिन भारत में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. यह पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) से एक दिन पहले मनाया जाता है. मान्यता है कि लोहड़ी पर्व नए अन्न के तैयार होने और फसल कटाई की खुशी में मनाया जाता है. इस दौरान आग का अलाव लगाया जाता है. इस दौरान गेंहू की बालियों को अर्पित किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

Kitchen Hacks: मकर संक्रांति स्पेशल गुड़ मूंगफली चिक्की की रेसिपी, खूब खाएं और दान करें

Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति के दिन क्या करें उपाय? कर्क राशि वालों को किस दान से मिलती है नौकरी में सफलता

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया