जम्मू: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय जम्मू दौरे का आज दूसरा दिन है. वह आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जेके रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और फिर दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगे. एक दिन पहले गुरुवार को राहुल ने कटरा में माता वैष्णों देवी के दर्शन किए.

राहुल गांधी ने पिछले महीने कश्मीर का दो दिवसीय दौरा किया था. गांधी ने 9-10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह गए थे. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की थी. श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान गांधी ने कहा था कि वह निकट भविष्य में जम्मू और लद्दाख का दौरा करेंगे.

लखनऊ दौरे पर प्रियंका, चुनावी तैयारियों का लेंगी जायजा
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पूरे दिन प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर जारी रहेगा. प्रियंका प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह 10 बजे मौजूद रहेंगी. प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को लखनऊ पहुंची.

आज सुबह 10 बजे प्रियंका गांधी प्रदेश इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक करेंगी, इसी बैठक में चुनाव प्रक्रिया और गाइडलाइन्स जिनके आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उनको भी तय कर लिया जाएगा. बैठक में जो बिंदु तय होंगे उनके अनुसार नाम तय होंगे, जो पूर्व में चुनाव लड़कर जीते हुए हैं उनके नाम भी लिस्ट में शामिल हैं, जो लंबे समय से विधायक रहे लेकिन 2017 नहीं जीते उनको कंसीडर करना है.

ये भी पढ़ें-
इस महीने अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडन से पहली बार मिलेंगे

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट से आज नामांकन दाखिल करेंगी सीएम ममता बनर्जी, पहले दो बार यहां से जीत चुकी हैं चुनाव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया