रिटायर्ड IAS अधिकारी हर्ष मंदर के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी- सूत्र

नई दिल्ली: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हर्ष मंदर के घर और दफ्तर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी छापेमारी कर रही है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि कि ये छापेमारी नई दिल्ली स्थित उनके घर और दफ्तर पर चल रही है. हर्ष मंदर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है. वह यूपीए सरकार में सलाहकार परिषद के सदस्य रहे थे.

हर्ष मंदर आईएएस ऑफिसर थे, लेकिन साल 2002 गुजरात दंगों से आहत होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और बाद में वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने लगे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान वे राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य रह चुके हैं, जिसकी अध्यक्षा सोनिया गांधी थीं.

ये भी पढ़ें-
नए ‘डिफेंस कॉम्पलेक्स’ का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- जो काम 24 महीने में पूरा होना था वो सिर्फ 12 महीने में किया

भारत ने कोरोना टीकाकरण मामले में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के 18 देशों को पछाड़ा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News