रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों को राहत, बिना वीजा पार कर सकेंगे पोलैंड बॉर्डर, वतन वापसी के लिए होंगी स्पेशल फ्लाइट्स

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. कई भारतीय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं. अब तक 6 फ्लाइट्स भारतीयों को लेकर भारत लौट आई हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सड़क के रास्ते पोलैंड, हंगरी और रोमानिया लाया जा रहा है और वहां से भारत भेजा जा रहा है. इस बीच भारत में पोलैंड के राजदूत ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं. उन्होंने बताया कि करीब 2 लाख लोग बॉर्डर पार कर पोलैंड आए हैं, जिसमें भारतीय छात्र भी हैं. उन्होंने बताया कि बॉर्डर पॉइंट्स पर काफी भीड़ है लेकिन हम हर किसी का स्वागत कर रहे हैं.

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स होंगी. पोलैंड मदद कर रहा है और भारत के हाई लेवल डेलिगेशन की अपने नागरिकों को निकालने में भी मदद करेगा.  बिना किसी वीजा के भारतीय नागरिक पोलैंड बॉर्डर आ सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, हम यूक्रेन के समर्थन में हैं और उसे सभी तरह की मदद देने के साथ-साथ हथियार भी मुहैया कराएंगे. पूरे यूरोपियन यूनियन का एयरस्पेस रूस के विमानों के लिए बंद हैं, जिसमें प्राइवेट जेट्स भी शामिल हैं. रूस पर जापान, अमेरिका और अन्य देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं.

There will be special flights for Indian students. Poland is cooperating & will also help India’s High-level delegation in evacuation process. Indian nationals can cross into Poland border without any visa: Ambassador of Poland to India, Adam Burakowski on #RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/uCeCeG8vJz
— ANI (@ANI) February 28, 2022

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News