Amit Shah Speech: लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रदेश भर से जो निषाद उमड़ कर आए हैं वो बताता है कि 2022 में 300 पार के साथ बीजेपी और एनडीए की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में संजय निषाद बीजेपी के साथ जुड़े और निषाद समाज गांव-गांव से निकलकर हर बूथ पर जाकर कमल का संदेश लेकर गया और देखते-देखते दो तिहाई बहुमत से पीएम मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया.

अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ”मैं आप सभी को पूछना चाहता हूं कि ये सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और प्रदेश में शासन किया, आपको क्या दिया? मोदी जी की सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर उठाने के लिए गैस, शौचालय, घर, स्वास्थ्य बीमा जैसी अनेक सुविधाएं दी.”

बीजेपी नेता ने कहा, ”सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और उत्तर प्रदेश में शासन किया, लेकिन गरीबों के घर में न रसोई गैस पहुंची, न शौचालय बना. उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारें बनी, तो उन्होंने सिर्फ अपनी जाति के लोगों के लिए काम किया.”

UP Election: Yogi सरकार पर बरसे Akhilesh Yadav, बोले- अपने फेवरेट बुलडोजर को लखीमपुर खीरी कब ले जा रहे हैं CM?

अमित शाह ने कहा, ”जिस प्रदेश में माफिया, गुंडों का राज होता है, वहां गरीब का विकास कभी नहीं होता. गरीब का विकास तभी होता है जब कानून का राज हो. सपा-बसपा की सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थी. योगी जी की सरकार में सारे माफिया पलायन कर गये हैं.”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जो भाजपा सरकार बनने वाली है वो निषाद समाज के बाकी सभी एजेंडे को पूरा करने का काम करेगी. मोदी सरकार ने 2015-19 तक 5 हजार करोड़ रुपये से नीली क्रांति योजना की शुरुआत की, लगभग 7,522 करोड़ रुपये के प्रावधान से जलीय कृषि बुनियादी ढांचे की शुरुआत की.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया