लखनऊ में गरजीं प्रियंका गांधी, बीजेपी पर बोला हमला, कहा- युवाओं और किसानों की नहीं, आतंकवाद-पाकिस्तान की बातें हो रहीं

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान बुधवार को होगा. आज प्रचार का शोर थमने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर चुनावी सभा की. प्रियंका गांधी ने इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पिछले नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, महंगाई बढ़ी है, किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा.

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों, युवाओं पर बात नहीं होती है. पाकिस्तान और आतंकवादी पर बात हो रही है. धर्म की बातें हो रही हैं. कोई कहता है धर्म के आधार पर वोट दे दो. कोई कहता है कि जाति के आधार पर वोट दे दो. आतंकवादियों की बात करने से क्या पेट भरेगा.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब चुनाव आ रहा है तो मुफ्त की घोषणाएं हो रही हैं. लेकिन जब चुनाव चला जाता है तो ना राशन मिलते हैं और ना पैसे. सरकार का काम लोगों को आत्मनिर्भर बनाना. सरकार बताए कि वो उसके लिए क्या कर रही है. सरकार युवाओं के भविष्य के लिए क्या कर रही है. भर्ती निकालने की बात करे सरकार.

ये भी पढ़ें- करहल में मुलायम के प्रचार से सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- बीजेपी को मुझे धन्यवाद…

WATCH: अमित शाह ने चश्मा उतारते हुए अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- वो भी एनक पहनते हैं लेकिन…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News