पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की आशंका सच साबित हो रही है. बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. वहीं इसके विरोध में विपक्षी दल ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. रेट बढ़ने को लेकर ट्विटर पर विपक्षी दलों के कई नेताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना की है.

‘किसान को लूटने का यही मौका है’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए लिखा है, जनलूट योजना” जारी है.! पेट्रोल डीज़ल के दाम 80 पैसा और बढ़े, 2 दिन में ₹1.60/लीटर की जनता को “चपत”. उन्होंने आगे लिखा है, गेहूं की कटाई में किसान को लूटने का यही मौक़ा है. मध्यम वर्ग-नौकरी पेशा को तो रोज लूटना अब सरकार का “धर्म” है. विरोध हुआ तो “फ़िल्म” दिखा देंगे, धर्म-जाति के पीछे छुपा देंगे.

“Loot People Plan” continues!#Petrol #Diesel Prices hiked by 80 Paisa, ₹1.60/litre in 2 days.

Best time to loot farmers is harvesting season.

Looting Middle Class-Salaried is their divine right.

Dare not protest
or
They’ll show u a “film”
or
Hide it behind religion-caste. pic.twitter.com/pZsKngFtEI
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 23, 2022

शिवसेना ने भी किया विरोध

शिवसेना की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक मीम्स के जरिए केंद्र सरकार पर हमला किया है. उनके द्वारा शेयर किए गए मीम्स में दो लोग कार से भागते दिख रहे हैं और उसमें लिखा है कि ये दुख खत्म नहीं होता. वहीं प्रियंका ने इस मीम्स के साथ एक लाइन का कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा है, गुड मॉर्निंग पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे की और बढ़ोतरी.

Good Morning. Another 80 paise rise in fuel price. pic.twitter.com/81f0kAl0P3
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) March 23, 2022

एक दिन पहले भी हुई थी बढ़ोतरी

बता दें कि मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी. कल भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. इसके अलावा एलपीजी के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हुई थी. मंगलवार को दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम घटे थे.

ये भी पढ़ें

रनिंग बॉय प्रदीप की मदद के लिए सामने आए लोग, कोई कराएगा मां का इलाज तो किसी ने दिया कॉलेज में मुफ्त एडमिशन का ऑफर

Uttarakhand: आज दोपहर 2.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी, अमित शाह और योगी होंगे शामिल

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी