लड़की की स्कूटी को मिली ‘S.E.X’ अक्षर वाली नंबर प्लेट, DCW ने परिवहन विभाग को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर एक लड़की की स्कूटी के नंबर प्लेट में ‘S.E.X’ अक्षर बदलने को कहा है. लड़की का कहना है कि इन अक्षरों के चलते उसे “अत्यधिक परेशानी” का सामना करना पड़ रहा है. डीसीडब्ल्यू ने विभाग से अपने जवाब में नई श्रृंखला के तहत पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या का उल्लेख करने को भी कहा है.

मामला सामने आने के बाद पूरी श्रृंखला को रोक दिया गया

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मामला सामने आने के बाद पूरी श्रृंखला को रोक दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि जिस किसी के पास इस सीरीज में रजिस्ट्रेशन नंबर है, वह इसे बदलवा सकता है.

दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इतने घटिया और अपमानजनक हो सकते हैं- मालीवाल

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के हवाले से एक बयान में कहा गया, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इतने घटिया और अपमानजनक हो सकते हैं कि लड़की को इतना उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है. मैंने परिवहन विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए चार दिन का समय दिया है ताकि लड़की को और तकलीफ न हो.” उन्होंने कहा, “मैंने परिवहन विभाग को ‘सेक्स’ शब्द वाली इस आवंटन श्रृंखला में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या बताने के लिए कहा है.” नोटिस में, मालीवाल ने विभाग से ऐसी सभी शिकायतों का ब्योरा भी मांगा हैं.

दिल्ली में दोपहिया वाहनों को ‘एस’ अक्षर से दर्शाया जाता है. और वर्तमान में, दोपहिया वाहनों के पंजीकरण के लिए प्रचलन में दो अक्षर ‘ई’ और ‘एक्स’ हैं. इसलिए, इन दिनों दिल्ली में दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर ‘एस’ अक्षर और उसके बाद ‘ईएक्स’ लिखा होता है.

यह भी पढ़ें-

यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, सपा-AAP का योगी पर हमला

Election 2022: डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- मैं उन्हें अखिलेश यादव नहीं कहता बल्कि अखिलेश अली जिन्ना कहता हूं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News