पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. बडगाम में सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद बडगाम के बीरवाह के रथसन गांव में सेब के बागों में एक अभियान शुरू किया था.

तलाशी के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी साथियों को एक बाग से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान वाजिद यूसुफ अखून और मोहम्मद अशरफ शेख के रूप में हुई है. ये दोनों बडगाम के रहने वाले हैं.

उनके कब्जे से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, एक चीनी पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 12 पिस्टल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस थाना बीरवाह में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 35/2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा अधिकारी शांति में खलल डालने वाले तत्वों से निपटने के दौरान जन सुरक्षा सुनिश्चित करें. सिंह ने पुलवामा और शोपियां जिलों का दौरा किया. उन्होंने सुरक्षा बलों के बीच विभिन्न स्तरों पर संचार बढ़ाने पर भी जोर दिया ताकि उनके संबद्ध क्षेत्रों मे सुरक्षा ढांचा को मजबूत किया जा सके.

ये भी पढ़ें- आसनसोल उपचुनाव में शत्रु बनाम मित्रा की लड़ाई! ये सीट कभी नहीं जीत पाई TMC, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

ये भी पढ़ें- Covid-19 Cases in India: भारत में कोरोना के 1,150 नए मामले, 24 घंटे में 83 लोगों ने तोड़ा दम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया