Bihar News: बिहार में दो विधानसभा सीटों के लिए कल होने वाले उप-चुनाव के पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव ने लालू यादव की चुनावी रैली के बहाने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. राम कृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं है और इसलिए अपने बीमार पिता को राजनीतिक रैली में उतारना पड़ा.

राम कृपाल यादव ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि लालू यादव अस्वस्थ हैं और ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए. लालू के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को ये आभास हो गया है कि दोनों सीटों का उपचुनाव आरजेडी हारने जा रही है.

राम कृपाल यादव का बयान तेजस्वी यादव के उन आरोपों के बाद आया है जिसमें उन्होंने एनडीए पर वोटरों को लुभाने का आरोप लगाया था. तेजस्वी ने पटना में एक वीडियो दिखाकर आरोप लगाया कि वोटरों को लुभाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री साड़ियां और पैसे बांट रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी BJP

Mumbai Drugs Case: जमानत मिलने के बाद आर्यन खान क्या आज जेल से बाहर आएंगे, जानिए वकील मानेशिंदे ने क्या कहा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया