वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. नेशनल मोनेटाइजेशन प्रोग्राम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सवाल किया था और उनपर निशाना साधा था. इसे ही लेकर वित्त मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बुधवार को निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से कहा कि क्या वह मोनेटाइजेशन को समझते हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2008 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए RFP नहीं लाई थी. मैं राहुल गांधी से पूछती हूं अब रेलवे स्टेशन का मालिक कौन हैं? जीजा जी?

राहुल गांधी अगर मोनिटाइजेशन के खिलाफ थे तो उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का आरएफपी क्यों नहीं फाड़ा था? राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने मित्रों को देश के संपत्ति बेच रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि सड़क मार्ग, रेलव, बिजली क्षेत्र, पेट्रोलियम पाइप लाइन, टेलिकॉम, वेयरहाउसिंग, खनन, एयरपोर्ट, स्टेडियम ये सब किसे दिया जा रहा है? यह सभी चोजों को बनाने में 70 साल लगे हैं. इस 3-4 लोगों को दिया जा रहा है, आपका भविष्य बेचा जा रहा है और इसे लोगों को तोहफे में दिया जा रहा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली में नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन ल्लान लॉन्च किया है. इसके तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी ऐसे एसेट्स की एक सूची तैयार की जाएगी, जिसे सरकार अगले 4 साल में बेचेगी.

उन्होंने कहा इससे अगले चार वर्षों में विनिवेश किए जाने वाली सरकार की बुनियादी ढांचा संपत्तियों की सूची तैयार की जाएगी. इसे बेचकर सराकर 6 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अंडर यूटिलाइज्ड एसेट्स को ही सिर्फ बेचेगी. सरकार का इसपर मालिकाना हक सरकार का ही होगा.

यह भी पढ़ें:

कानूनन शादी के बाद पति का पत्नी के साथ जबदस्ती या इच्छा के बिना यौन संबंध बलात्कार नहीं- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

प्रसिद्ध तबला वादक शुभंकर बनर्जी का 54 साल उम्र में निधन, दो महीने से चल रहा था इलाज

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें