विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस बोली- हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे, हार पर मंथन किया जाएगा

UP Election Result 2022: पांच राज्यों के नतीजों के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पार्टी के नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पांच राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीद के विपरीत आए हैं. उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे. सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है, जिसमें हार का मंथन किया जाएगा.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के लिए अरविंदर केजरीवाल और भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के माध्यम से एक नया नेतृत्व प्रस्तुत किया, जो मिट्टी से जुड़े नेता हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर को दूर नहीं किया जा सका और इसलिए लोगों ने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया.

’जनता के विवेक, फैसले और निर्णय पर सवाल नहीं उठाया जा सकता'

सुरजेवाला ने पांचों राज्यों में चुनाव जीतने वाले दलों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, "जनता के विवेक, फैसले और निर्णय पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. आशा के विपरीत ये चुनाव नतीजे हैं. हमें उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में बेहतर परिणाम की आशा थी. गोवा और उत्तराखंड से सीख हैं कि हमें धरातल पर काम करने की जरुरत है. जिम्मेदारी के साथ जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे." उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भावनात्मक मुद्दे असल मुद्दों पर हावी रहे.

वहीं, पांच राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर जीतने वालों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

पंजाब में AAP की जीत पर बीजेपी नेता ने अपनी पार्टी को दी नसीहत, कहा- कार्यशैली सीखने की जरूरत

कांग्रेस के 5 राज्यों में खराब प्रदर्शन पर आया राहुल गांधी का पहला बयान, जानें क्या कहा?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News