Delhi Metro News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोविड (COVID 19) की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के मद्देनज़र शनिवार से वीकेंड पर मेट्रो (Delhi Metro) सेवाओं को नियमित समय के अनुसार फिर से शुरू किया जाएगा. हालांकि कल बीटिंग रिट्रीट के चलते येलो लाइन पर सेवाओं में मामूली बदलाव किए गए है.

येलो लाइन यानी लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर – समयपुर बादली) के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी. इस दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को येलो लाइन से वायलेट लाइन यानी लाइन 6 (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) और इसके विपरीत में इंटरचेंज की अनुमति होगी. इन स्टेशनों पर शाम साढ़े छह बजे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी.

शनिवार से नियमित सेवा शुरू हो रही है लेकिन बिना किसी स्टैंडिंग के 100% बैठने की क्षमता के साथ यात्रा के दिशा-निर्देश पहले जैसे ही हैं. स्टेशनों पर समान प्रवेश को देखते हुए कोविड दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए स्थिति के अनुसार विनियमित रहना जारी रहेगा. इसलिए डीएमआरसी यात्रियों के लिए सलाह है की सफर के लिए अतिरिक्त समय निकालें और इस दौरान सहयोग करें.

दिल्ली में कोरोना के मामले
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Coronavirus) के 4044 नए मामले आए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है. वहीं, संक्रमण दर घटकर 8.60 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 17,64,41 जबकि मृतक संख्या 25,769 हो गई है. एक दिन पहले कुल 47,042 नमूनों की जांच की गई.

दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 4291 नए मामले आए थे और 34 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, संक्रमण दर 9.56 प्रतिशत दर्ज की गई थी. बुधवार को 7498 मामले आए थे और संक्रमण दर 10.59 प्रतिशत थी. दिल्ली में 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आने के बाद रोजाना के मामलों में कमी आने लगी. महामारी की मौजूदा लहर के दौरान 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत पर पहुंच गई थी.

Covid In India: जानें पूरे देश में कौन हैं वे 15 जिले जहां कोरोना ने कहर बरपाया है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया