Sanjay Raut Attacks MNS: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर जिस तरह की लगातार धमकी दी जा रही है, उसके बाद शिवसेना ने उस पर करारा हमला बोला है. शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हिन्दुत्व शिवसेना के खून में है, हमें कोई हिन्दुत्व न सिखाए.

उन्होंने एमएनएस चीफ राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें बीजेपी का लाउडस्पीकर करार दिया. संजय राउत ने कहा कि ये जो लाउड स्पीकर बज रहा है आजकल (राज ठाकरे) ये भाजपा का ही भोंपू है ये सबको पता है. ईडी की कार्यवाही से अभय मिले इसलिए ये आजकल बीजेपी की भाषा बोल रहे है.

शिवसेना नेता ने आगे कहा कि बीजेपी जब खुद सामना नही कर पाई तो राज ठाकरे के रूप में लाउड स्पीकर को आगे कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि ईडी की कार्रवाई से छूट मिलने के बाद राज ठाकरे का भोंगा शुरू हो गया.

उन्होंने किरीट सौमैया पर दिए अपने बयान को बिल्कुल जायज ठहराया. राउत ने कहा कि किरीट सोमैया जैसे व्यक्ति के बारे में गाली गलौच की भाषा बोलकर मैंने कुछ गलत नही किया. यही किरीट सोमैया कोर्ट गए थे कि महाराष्ट्र की दुकानों पर मराठी भाषा का बोर्ड न हो. उन्होंने कहा कि ये किरीट सोमैया मराठी भाषा का हितैषी नहीं है. इसी किरीट सोमैया ने मुम्बई को महाराष्ट्र से अलग करने की राजनीति रची.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: राज ठाकरे ने दिया लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम, बोले- 3 मई से मस्जिदों के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया