FIR on Kirit Somaiya: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है. दोनों के खिलाफ ये केस ट्रॉम्बे पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के खिलाफ पूर्व सैनिक बबन भोसले ने केस दर्ज कराया है. किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने 57 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था.

राजभवन के पास पैसे की जानकारी नहीं- संजय राउत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से भूमि सौदों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर बड़ा आरोप लगाया था और सवाल किया था कि आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को बचाने के लिए जो पैसे जमा किए थे, वह कहां गए? संजय राउत ने किरीट सोमैया पर हमला बोलते हुए कहा था कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए बीजेपी ने मुहिम चलाई थी और लोगों से पैसे जमा किए थे. पैसे राजभवन में जमा होने थे और किरीट सोमैया ने तब राजभवन में पैसे जमा करने की बात की थी, लेकिन जब राजभवन से जानकारी मांगी तो ऐसे किसी पैसे की जानकारी नहीं मिली.

किरीट सोमैया ने जमा किए हुए पैसे अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल किए- संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया था कि 57 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की थी और आरोप लगाया है कि किरीट सोमैया ने जमा किए हुए पैसे अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल किए, जिसके बाद बुधवार देर रात किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच ट्रॉम्बे पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें-

लोगों पर महंगाई की मार! CNG हुई फिर महंगी, हफ्तेभर में बढ़ गए 9 रुपये 60 पैसे, जानें क्या है लेटेस्ट रेट्स

Multibagger Return: गौतम अडानी की इस कंपनी ने लिस्टिंग के 60 दिनों के भीतर दिया निवेशकों को 180 फीसदी का रिटर्न

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया