संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से, इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा विपक्ष

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से आरंभ होगा, जिसमें विपक्ष सरकार को बढ़ती बेरोजगारी, कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में कटौती और युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मामलों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है. बजटीय प्रस्तावों के लिए संसद की मंजूरी लेना और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करना सरकार के एजेंडा में शीर्ष पर होंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर के लिए सोमवार को बजट पेश करेंगी और सदन में इस पर दोपहर के भोजन के बाद की कार्यवाही के दौरान चर्चा की जा सकती है.

सरकार ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक को भी लोकसभा में विचार किए जाने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है. बजट सत्र के पहले चरण में 29 जनवरी से 11 फरवरी तक दो अलग-अलग पालियों में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही संचालित की गई थी. बहरहाल, इस बार कोविड-19 संबंधी हालात में काफी सुधार आने के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से साथ-साथ चलेगी.

संसद के सत्र का दूसरा चरण ऐसे समय में आरंभ होगा, जब कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल की है.

इससे पहले, बजट सत्र का पहला चरण संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से 29 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया था.

’मुझसे गवाह नहीं, गुनहगार के जैसे पूछे गए सवाल’, ट्रांसफर पोस्टिंग केस में 2 घंटे की पूछताछ पर बोले फडणवीस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट को लेकर भारत की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, PM Modi ने की उच्च स्तरीय बैठक

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News