PM Modi Speech in Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज एक बार फिर कांग्रेस (Congress) पर जमकर बरसे. राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस एक तरह से शहरी (अर्बन) नक्सलियों के कब्जे में है और वे उसके विचारों-विचारधारा को नियंत्रित कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपना नाम ‘‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’’ से बदलकर ‘‘फेडरेशन ऑफ कांग्रेस’’ कर ले.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ‘‘भारत राष्ट्र नहीं है और यह राज्यों का संघ है’’ संबंधी बयान की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस को भारत के लिए ‘‘राष्ट्र’’ शब्द कहे जाने पर भी आपत्ति है. उन्होंने कहा कि यह कल्पना ‘‘गैर संवैधानिक’’ है. पिछले दिनों राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी वैश्विक और शांतिप्रिय अंतरराष्ट्रीय छवि को चकनाचूर होने से बचाने के लिए गोवा में मुक्ति संग्राम करने वाले सत्याग्रहियों की मदद नहीं की और इस वजह से इस तटीय राज्य को भारत की आजादी के करीब 15 साल बाद पुर्तगालियों शासन से मुक्ति मिली.

अब पीएम मोदी के इसी बयान पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने कहा, ”मैंने कहा था कि 2 हिंदुस्तान बनाए जा रहे हैं और हमारे संस्थानों पर एक के बाद एक कब्जा किया जा रहा है. यह भी कहा था कि पाकिस्तान और चीन एक साथ हो गए हैं लेकिन पीएम ने कोई जवाब नहीं दिया है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”वो कांग्रेस से डरते हैं, थोड़ी घबराहट है क्योंकि कांग्रेस सच्चाई बोलती है. उनका पूरा मार्केटिंग का धंधा है. उनके मित्र हैं. झूठ फैलाया हुआ है. वो डर तो है. संसद में वही दिखा. पूरा का पूरा भाषण कांग्रेस के बारे में था, जवाहर लाल नेहरू के बारे में था, कांग्रेस ने क्या नहीं किया का जिक्र था? बीजेपी ने जो वायदे किए थे उसके बारे में उन्होंने तो कुछ नहीं कहा.”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ”नेहरू ने पूरी जिंदगी देश की सेवा की, उनके बारे में किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. हमारे परिवार के अन्य लोगों ने भी काफी कुछ किया है.” राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सदन में 3 बातें कहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसी भी बात पर जवाब नहीं दिया. मैंने पहले कोविड को लेकर भी कहा था कि कोविड से खतरा है और किसी ने मेरी बात नहीं मानी. मैंने सदन में बोला है कि पाकिस्तान और चीन से खतरा है और इसको गंभीरता से लेना चाहिए.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थमा, 10 फरवरी को 11 ज़िलों की 58 सीटों पर वोटिंग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया