संसद में Shashi Tharoor और Jyotiraditya Scindia में हुई नोकझोंक, क्या है पूरा मामला?

लोकसभा (Lok Sabha) में प्रश्नकाल के दौरान हिन्दी में जवाब देने के मुद्दे पर गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखी गयी. तमिलनाडु के एक सदस्य के अंग्रेजी में पूछे गए पूरक प्रश्न का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) द्वारा हिन्दी में उत्तर दिये जाने पर थरूर ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपमान है कि मंत्री हिन्दी में जवाब दे रहे हैं.

तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि मंत्री अंग्रेजी जानते हैं और उन्हें अंग्रेजी में जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘जवाब हिन्दी में मत दीजिए, ये अपमान है लोगों का.’’

इस पर सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा, ‘‘यह अजीब बात है. हमारे यहां अनुवादक हैं. मैं अंग्रेजी में क्यों जवाब दूं. मैं हिन्दी में बोलूं तो सदस्य को एतराज हो रहा है.’’ थरूर (Shashi Tharoor) की टिप्पणी के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह अपमान नहीं है.

Firing on Owaisi Car: किस पर शक, हमले के वक्त वहां क्या थे हालात? काफिले पर गोलीबारी के बाद ओवैसी ने बताया सबकुछ

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News