‘सफ़र में सांड तो मिलेंगे, जो चल सको तो चलो…’, वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं के मुद्दे पर योगी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने सफर के दौरान सामने आए सांड का वीडियो ट्वीट कर लिखा, ”सफ़र में सांड तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो…बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो!”

अखिलेश यादव आज सीतापुर के दौरे पर थे. उन्होंने यहां पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा के भाई, स्वर्गीय महेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के शोक संतप्त सदस्यों से मिलकर संवेदना जताई.

सफ़र में साँड़ तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो…
बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो! pic.twitter.com/ZunRV6qlPa
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 16, 2022

बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव लगातार आवारा पशुओं का मुद्दा उठा रहे थे.  चुनाव में बीजेपी लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने में सफल रही है. बीजेपी ने 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर सफलता मिली है.

अपनी हार पर अखिलेश यादव ने आज फिर कहा कि "जो चुनाव हुआ है उसमें समाजवादियों की नैतिक जीत हुई है. समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं के संघर्ष और जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी बढ़ रही है और बीजेपी घटी है"

यूपी चुनाव में हार को भी अखिलेश यादव ने बताया समाजवादी पार्टी की जीत, जानें- क्या बड़ा दावा किया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News