समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दो घटनाओं को लेकर ट्वीट कर यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. गाजियाबाद में सरेआम पेट्रोल पंप से 25 लाख रुपये की लूट और बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का जिक्र कर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, बीजेपी के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और यूपी के बेखौफ अपराधी पेट्रोल पंपवालों को. जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है.

गाजियाबाद की घटना पर एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार ने कहा, पुलिस को यह जानकारी मिली कि पेट्रोल पंपवाले बिक्री से हुई कमाई को बैंक में जमा कराने जा रहे थे. दो बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आए और 25 लाख रुपये लूटकर चले गए. पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने गोलियां भी चलाईं. सीसीटीवी की जांच की जा रही है.

ग़ाज़ियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रूपये की लूट व बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नयी भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है।

भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को। जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है। pic.twitter.com/EqVIlQ9EyC
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2022

इससे पहले सपा प्रमुख ने रविवार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को घेरते हुए कहा था कि झांसी में दो बहनों के जहर खाने की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए. सपा अध्यक्ष ने इस घटना में शामिल अपराधियों-अधिकारियों को सरकारी शह देने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. हालांकि झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है.

रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रकाशित खबर ट्वीट की जिसका शीर्ष था, ‘छेड़छाड़ से दुखी दो बहनों ने खा लिया जहर, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई.’ अखिलेश ने आगे ट्वीट किया कि झांसी में पुलिस की तरफ़ से कोई सुनवाई न होने से हताश होकर, छेड़खानी से परेशान शिकायतकर्ता दो बहनों का जहर खाने पर मजबूर होना दुखद है.

पश्चिम बंगाल से लेकर संसद तक बीरभूम हिंसा की गूंज, ममता सरकार पर बरसी BJP, कहा- केंद्र दे दखल

राज्य में जनसंख्या के आधार पर अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग पर सुनवाई 10 मई को, केंद्र के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया