सिख समुदाय के खिलाफ मॉर्फ Video की साजिश के पीछे Pak कनेक्शन, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Delhi Police Blocks Twitter Handles: सिख समुदाय के खिलाफ मॉर्फ वीडियो वायरल (Morphed Viral Video) कर देश का सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में पाकिस्तान (Pakistan) का कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की जांच में खुलासा हुआ है कि जिस सर्वर का इस्तेमाल किया गया है, वह पाकिस्तान का है. पुलिस जांच में 46 ट्विटर (Twitter) हैंडल सामने आए हैं, जिनके माध्यम से ये मॉर्फ वीडियो वायरल किया गया था और इन सभी को पाकिस्तान के सर्वर के माध्यम से संचालित किया गया. इन सभी अकाउंट को ब्लॉक करवा दिया गया है.

स्पेशल सेल के आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि जांच के दौरान मालूम हुआ कि ये सभी 46 ट्विटर हैंडल अक्टूबर 2021 से दिसंबर 2021 के बीच बनाए गए. ये सभी हैंडल एक ही ब्राउज़र multilogin.com से इस्तेमाल किये गए. ये ब्राउज़र मिमिक ब्राउज़र और स्टेल्थफॉक्स ब्राउज़र भी उपलब्ध करवाता है, जिसमे प्राइवेट सेशन और मल्टी सेशन की सुविधा होती है. तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी हैंडल पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे.

पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे ये 46 ट्विटर हैंडल

1. @Geetloveee
2. @JKjassii
3. @jaspree99850531
4. @kaur_shifali
5. @JananAnjali
6. @qk_neelams
7. @Sushmita78kaur
8. @KaurAleena1
9. @Manahil52763470
10. @azzykhan1986
11. @nurpursingh786
12. @sherriiijaniii
13. @Ruba51466979
14. @SeeejalKaur
15. @Gurjeet88858577
16. @The_cute_laiba
17. @yes_tina_here
18. @Manahil52763470
19. @Dilreetkaur174
20. @Jasmeen20571445
21. @HansaMirza
22. @diyaaaakhan
23. @muskanishereee
24. @Arooj90666756
25. @armangujjarg
26. @shahid123115185
27. @AyatFat22809518
28. @zzzaynab001
29. @Sushmita78kaur
30. @KaurAleena1
31. @SeeejalKaur
32. @minahil_anwar7
33. @JasleemG
34. @AmaalKaur
35. @HansaMirza
36. @heyanjaliii
37. @suspended_19
38. @keerat506
39. @mydearraiha
40. @mennu__
41. @Simrankaur0507
42. @diyaaaakhan
43. @sukhveermanj
44. @mukh_prit
45. @BipashaBaso
46. @shahid123115185

शुक्रवार को दर्ज की गई थी एफआईआर

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की साइबर यूनिट (आईएफएसओ) ने सोशल मीडिया पर प्रचारित की जा रही पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया था. पुलिस का कहना था कि 9 दिसंबर 2021 को आयोजित हुई एक कैबिनेट मीटिंग (जो देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की मौत के बाद हुई थी) का वीडियो कई न्यूज़ पोर्टल पर जारी किया गया. लेकिन किसी ने दुष्प्रचार करते हुए आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसमें नया वॉइस ओवर डाल दिया.

क्या है उस वीडियो में?

आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा का कहना है कि उस फर्जी वीडियो को तैयार करने वालों ने वीडियो के माध्यम से ये संदेश देने का प्रयास किया कि ये मीटिंग सिख समुदाय के खिलाफ की गई थी. उस वीडियो में जो आवाज आ रही है, उसमें जो बात कही जा रही है वह सिख समुदाय के खिलाफ है. लेकिन ऐसी किसी भी मीटिंग में कोई चर्चा नहीं की गयी थी. इस तरह के दुषप्रचार प्रसार के लिए आईपीसी की धारा 153a के तहत मामला बनता है. पुलिस ने इस बाबत शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की थी.

इन दो ट्विटर हैंडल की जानकारी दी पुलिस ने

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में जिन ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को प्रसारित किया गया, वे @simrankaur0507 और @eshalkaur1 थे. पुलिस जांच में कई और ट्विटर हैंडल सामने आए हैं.

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

Punjab New DGP: वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, Siddharth Chattopadhyaya की लेंगे जगह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News