Heart For Transplant Reaches AIIMS From Delhi Airport: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक ग्रीन कॉरिडोर बना कर ट्रांसप्लांट के लिए एक हृदय (दिल) को मात्र 18 मिनट में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचाने में मदद की.

अधिकारियों ने बताया कि विमानतल से अस्पताल तक की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है और सामान्य यातायात में इस दूरी को तय करने में लगभग एक घंटा लगता है.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने बताया कि बुधवार को एम्स की प्रोफेसर आरती विज की ओर से एक कॉल आई और उन्होंने विमानतल के टर्मिनल तीन से अस्पताल तक एक हृदय को ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का अनुरोध किया. किशोर ने आगे कहा कि विमानतल से एम्स तक कॉरिडोर को बनाने का काम सफलतापूर्वक किया गया और इसके जरिये हृदय को हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

उन्होंने आगे कहा, "सड़क पर निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति ने कार्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया. लेकिन इमरजेंसी को देखते हुए दिल ले जाने वाली एम्बुलेंस को सफलतापूर्वक ग्रीन कॉरिडोर प्रदान किया गया." बता दें कि परिवहन का संचालन इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने किया था.

बता दें कि भले ही दिल्ली एयरपोर्ट से एम्स की दूरी 16 किमी है, लेकिन ट्रैफिक जाम और निर्माण कार्य की वजह से एम्बुलेंस को एक घंटे से ज्यादा का समय लग सकता था. लेकिन पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ट्रांसप्लांट के लिए आए दिल को महज़ 18 मिनट में पहुंचा दिया. ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रदान किए गए प्रयासों और सहायता की एम्स अस्पताल के प्रशासन द्वारा सराहना की गई.

ये भी पढ़ें-

Ajmer Sharif Dargah: अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 810वां उर्स, पीएम मोदी ने भेजी चादर

Maharashtra: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का दावा- परमबीर सिंह हैं एंटीलिया बॉम्ब केस के मास्टरमाइंड

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया